बदायूं
स्वतंत्रता दिवस से पहले दातागंज में चला स्वच्छता अभियान, विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने किया श्रमदान
केशव गुप्ता
दातागंज। आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दातागंज विधानसभा क्षेत्र के दातागंज नगर मंडल में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोहल्ला परा स्थित अम्बेडकर पार्क से हुई, जहां माननीय विधायक दातागंज विधानसभा क्षेत्र श्री राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पार्क परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया और श्रमदान किया।
विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद भगवान गौतम बुद्ध, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों द्वारा विधायक जी का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर हमारी दैनिक जिम्मेदारी बननी चाहिए। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है और सभी लोगों को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए मंडल अध्यक्ष श्री वीर सिंह एवं समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
