बदायूं
कांवड़ यात्रियों की सेवा में पूरी रात मुस्तैद रहेगा राष्ट्रीय बजरंग दल, पुलिस के साथ किया पैदल गश्त
केशव गुप्ता
उसावां। सावन के द्वितीय सोमवार को लेकर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए थाना उसावां पुलिस और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े करीब 30 पुलिस मित्रों ने थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं पुलिस स्टाफ के साथ मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं पुलिस स्टाफ ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और कांवड़ यात्रियों की आवाजाही, यातायात व्यवस्था तथा प्रमुख स्थानों का जायजा लिया। पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं से सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की।
राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए संगठन पूरी रात सड़क पर मौजूद रहेगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कार्यकर्ता हरसंभव सहयोग करेंगे और जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सेवा कार्य करेंगे।
इस दौरान अतुल, बजरंगी, लाल सिंह, सुनील यादव, रितिक हिंदू, विमल, शिवम वर्मा, पप्पू कश्यप, शिवा, संजय, श्रीकृष्ण, गुलशन, मुकेश, मनोज मिश्रा सहित करीब 30 पुलिस मित्र मौजूद रहे।
पुलिस और राष्ट्रीय बजरंग दल की सक्रियता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। सुरक्षा और सेवा के लिए रातभर मुस्तैद रहने के संकल्प से कांवड़ यात्रियों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

