9:36 pm Saturday , 8 August 2026
BREAKING NEWS

ससुर पर फायरिंग के मामले में जरीफनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को तमंचे सहित पकड़ा

बदायूं

ससुर पर फायरिंग के मामले में जरीफनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को तमंचे सहित पकड़ा

केशव गुप्ता

बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने ससुर पर फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी को अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई है।
पुलिस के अनुसार, चन्द्रभान पुत्र बनवारी निवासी ग्राम लहरा कमालपुर, थाना कैलादेवी, जनपद संभल 3 अगस्त की सुबह अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए ससुराल आया था। आरोप है कि ससुर राजाराम ने पत्नी को भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और चन्द्रभान ने अपने ससुर राजाराम पर फायर कर दिया।
घटना के संबंध में थाना जरीफनगर में मुकदमा अपराध संख्या 229/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25(1-B)ए शस्त्र अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस