7:26 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस की कार्रवाई: असधरमई गांव के तीन लोगों को शांति व्यवस्था भंग की आशंका में किया गिरफ्तार

बदायूं

उसावां पुलिस की कार्रवाई: असधरमई गांव के तीन लोगों को शांति व्यवस्था भंग की आशंका में किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं/उसावां।
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग की आशंका में तीन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 07 अगस्त 2026 को थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम असधरमई निवासी नन्हे पुत्र नत्थू (50 वर्ष), बुधपाल पुत्र नत्थू (56 वर्ष) एवं विजय पुत्र
(40 वर्ष) को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रोकेश कुमार तथा आरक्षी वीरपाल ने पुलिस टीम के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
उसावां पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस