9:09 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अंकिता शर्मा ने 19 पुलिसकर्मियों के तबादले किए, कई थानों में नई तैनाती

बदायूं

बदायूं पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अंकिता शर्मा ने 19 पुलिसकर्मियों के तबादले किए, कई थानों में नई तैनाती

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनपद के विभिन्न थानों, पुलिस लाइन और कार्यालयों में तैनात 19 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार कई उपनिरीक्षकों और मुख्य आरक्षियों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यालय और पुलिस लाइन में भी तैनाती में परिवर्तन किया गया है।
एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाना तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना बताया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची के बाद संबंधित थानों में नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस