9:24 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का डीआईजी पीएसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों पर दिए सख्त निर्देश

बदायूं

निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का डीआईजी पीएसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों पर दिए सख्त निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूँ। जनपद के थाना मुसाझाग क्षेत्र के ग्राम सैंजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (पीएसी) लखनऊ अनुभाग श्री किरीत राठौड ने जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यों की प्रगति का गहन जायजा लेते हुए समयबद्ध एवं मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री के मानकों, सुरक्षा इंतजामों तथा निर्माण स्थल पर अपनाए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, आवागमन व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा उपायों का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीआईजी पीएसी ने निर्माणाधीन परिसर एवं आसपास की कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रत्येक चरण में गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर संतोष कुमार मीना, उप सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा मुकेश प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, क्वार्टर मास्टर 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली तेज प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बदायूँ इन्द्रजीत सिंह, संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस