8:26 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा

बदायूं

कादरचौक पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना कादरचौक पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 25 हजार रुपये मूल्य का चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 अगस्त 2026 को कुढाशाहपुर तिराहे के पास रोड किनारे से वांछित अभियुक्त रोहित उर्फ असलम पुत्र रसीद खां, रंजीत पुत्र नोनिहाल तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। तीनों के कब्जे से एक पीतल का कंसा, एक पीतल की डेग (वाल्टा), एक पीतल का थाल, एक पीतल का बेला, तीन स्टील की थालियां तथा सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी एक एलईडी बरामद हुई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्तों ने 3 अगस्त 2026 की रात थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम खिरिया बाकरपुर निवासी मुन्नालाल पुत्र पहलू के घर का ताला तोड़कर पीतल के बर्तन, कपड़े और एलईडी सहित अन्य सामान चोरी किया था। इस संबंध में थाना कादरचौक पर मुकदमा अपराध संख्या 227/2026, धारा 305, 331(4) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड, बदायूं के समक्ष तथा दोनों अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस