बदायूं
उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांतिभंग के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
केशा। गुप्ता
बदायूं/उसावां। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने बुधवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए उन्हें शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मोहित पुत्र संजीव कुमार (25 वर्ष), संजू पुत्र छट्टू (20 वर्ष) तथा रजनीश पुत्र उदयपाल (20 वर्ष) शामिल हैं। तीनों निवासी कस्बा उसावां के हैं। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
यह गिरफ्तारी श्याम ढाबा के पास, गुरु विशाख क्षेत्र से की गई। कार्रवाई थाना प्रभारी के निर्देशन में एसआई राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार चौधरी, कांस्टेबल अंकित कुमार एवं कांस्टेबल विशाल शर्मा की टीम ने की।
पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति भंग करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
