बदायूं
बदायूं: फैजगंज बेहटा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 05 अगस्त 2026 को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त आकाश बाबू उर्फ भोला पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम नरोरी नरौरा, थाना फैजगंज बेहटा को मु.अ.सं. 314/2023 धारा 323, 504, 506 आईपीसी के मामले में गिरफ्तार किया।
इसके अलावा पुलिस ने दूसरे वारंटी अभियुक्त कल्याण पुत्र रमेश निवासी ग्राम किशनपुर, थाना फैजगंज बेहटा को मु.अ.सं. 21/2016 धारा 323, 504 आईपीसी के मामले में गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
