बदायूं
इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, दहेज उत्पीड़न के दर्ज मुकदमे में नया मोड़
केशव गुप्ता
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र से जुड़े दहेज उत्पीड़न मामले में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पति जयवीर सिंह पुत्र दयाराम, निवासी पंचदेवरा दीवान नगर, ने सोमवार को थाना पहुंचकर अपनी पत्नी प्रियंका की मृत्यु की सूचना पुलिस को दी। प्रियंका का इलाज बदायूं के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताया गया कि इस मामले में पहले से ही 13 जून 2026 को उसावां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 110/26 दर्ज है। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 115(2), 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत पंजीकृत किया गया था।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार, महिला कांस्टेबल भारती एवं पूजा शेरावत मौके पर पहुंचे और पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
