8:44 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

60 अवैध कारतूसों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में मोटरसाइकिल भी बरामद

बदायूं

60 अवैध कारतूसों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में मोटरसाइकिल भी बरामद

केशव गुप्ता

बदायूँ, 02 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 60 अवैध .315 बोर कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार रविवार को थाना कोतवाली पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान छोटे सरकार से पानी वाली टंकी के पास से नावेद पुत्र रियासत निवासी ग्राम नादि गोटिया, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 अवैध .315 बोर कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP25 DN 0801) बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 192/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी सोथा उपनिरीक्षक पवन कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध हथियारों तथा कारतूसों की तस्करी एवं संग्रह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस