5:30 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मृत युवक के पिता ने चालक पर दर्ज कराई रिपोर्ट

उझानी-बदायूं, 30 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम पीथरखदना निवासी बाबूराम लोधी ने तहरीर देकर बताया कि 28 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उनका लड़का रमेश पुत्र वादूराम अपने रिश्तेदार राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री रमेश सिंह निवासी सरनमई थाना उसहैत के साथ मोटर साइकिल द्वारा रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। छतुईया रेलवे क्रासिंग से पहले राजेन्द्र सिंह पेशाब करने के लिए बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर नीचे उतर गए। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक चेसिस UP32ATC1658 के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी।

टक्कर में बाइक पर बैठे रमेश को गंभीर चोटें आईं। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस