उझानी -पुरानी रंजिश में मारपीट, 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
उझानी-बदायूं, 30 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटपरागंज में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि शराब के लिए रुपये मांगने पर मना करने पर एक युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पीड़ित पप्पू पुत्र रामचरन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 21 जुलाई को उसका भतीजा धर्मेन्द्र मूंगफली बेचकर पैसे लेकर आया था। इसी दौरान चचेरा भाई कुंवरपाल पुत्र रामचरन शराब के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर कहासुनी के बाद कुंवरपाल ने अपने पिता रामचरन, भाइयों रामतौर उर्फ खुट्टन, नरेन्द्र व पुष्पेन्द्र के साथ मिलकर उसके और उसके भाई जनवीर सिंह के साथ मारपीट की।
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र को सौंपी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
