सपा संगठन में बड़े बदलाव,डॉ. नईम जिला सचिव और प्रदीप गुप्ता चौथी बार बने नगर अध्यक्ष
उझानी-बदांयू 29 जुलाई ।
समाजवादी पार्टी ने संगठन को धार देने के लिए जिले में अहम नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने नगर निवासी डॉ. मोहम्मद नईम को जिला सचिव नियुक्त किया है, वहीं उझानी से प्रदीप गुप्ता को लगातार चौथी बार नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अनुभवी और जमीनी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
नगर निवासी डॉ. नईम की जिला सचिव के पद पर नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. नईम के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने शुभकामना देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेगा।
उझानी नगर में पार्टी ने प्रदीप गुप्ता पर एक बार फिर भरोसा जताया है। लगातार चौथी बार नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सुमित गुप्ता, संजय कश्यप, ध्रुव यादव, सतीश, प्रेमपाल कश्यप, नितेंद्र गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
नियुक्ति के बाद प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पार्टी की नीतियों का घर-घर प्रचार करेंगे और संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाएंगे।
दोनों नियुक्तियों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2027 की तैयारियों की दिशा में अहम कदम बताया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
