12:28 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

श्री बालाजी भक्ति धाम में श्रद्धाभाव से हनुमान जी का श्रध्दालुओं ने किया श्रृंगार

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में मंगलवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों की ओर से बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजन के उपरांत बालाजी महाराज को भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उधर, नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी धार्मिक आयोजन हुआ। यहां महंत संजय शर्मा ने हनुमान जी पर विधि-विधान से चोला चढ़ाया और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस