बिल्सी । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बिल्सी नगर की जनसमस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। नगरपालिका लिपिक मोहित मौर्य को सौंपे गए,इस ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं पर तत्काल कार्रेवाई नहीं हुई, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने बताया कि नगर में कर्ई स्थानों पर नालों के चेंबर खाली पडे हैं। इन खुले गडडों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे राहगीरों और बच्चों को खतरा है। उन्होंने इन खुले स्थानों को तत्काल बंद कराने की मांग की। किसान नेताओं ने नगर में व्याप्त गंदगी और साफ- सफाई की बदहाल स्थिति पर भी रोष व्यक्त किया।
ज्ञापन में बरनी जाने वाले मार्ग का मुद्दा भी उठाया गया। भाकियू नेताओं ने बताया कि इस मार्ग पर सडक किनारे भारी मात्रा में क्ूड़ा डाला जा रहा है, जिससे दुर्गध फैल रही है और बीमारियों का खतरा है। उन्होंने इस कूड़े को तत्काल हटवाकर सफार्ड कराने की मांग की।
किसान नेता अंजार खान ने कहा,नगरपालिका प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बना हुआ है। यदि ज्ञापन में उठारई गई मांगों पर त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो किसान यूनियन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
