11:34 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

संकट मोचन दरबार में गरीब कन्या का धूमधाम से हुआ विवाह

संकट मोचन दरबार में गरीब कन्या का धूमधाम से हुआ विवाह
लोगों ने पहुंच कर नवदंपती को दिया आशीर्वाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या 4 स्थित श्री संकट मोचन दरबार में बुधवार को एक गरीब कन्या का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों और पूरे उत्साह के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में नगर के गणमान्य लोगों, श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
दरबार के महंत संजय शर्मा ने बताया कि श्री संकट मोचन दरबार वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह कराना भी इसी सेवा कार्य का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि दरबार की ओर से यह आठवां विवाह संपन्न कराया गया है। इस बार भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के युवक और युवती के विवाह का संकल्प लिया गया था, जिसे श्रद्धालुओं और समाज के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
विवाह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी वैवाहिक रस्में संपन्न कराई गईं। उपस्थित लोगों ने नवदंपती को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महंत संजय शर्मा ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे प्रयास न केवल सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशियां भी लाते हैं। इस मौके पर सर्वेश सक्सेना, प्रीति सक्सेना, मोहिनी सक्सेना, तानिया सक्सेना, मुकेश सक्सेना, कुसुम शर्मा, आयुष सक्सेना, अंजू सक्सेना, अतुल मिश्रा, तनु शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.