बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के दीननगर शेखपुर गांव में शनिवार रात एक घर से 1 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर बिल्सी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दीननगर शेखपुर निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात उनका पूरा परिवार छत पर सो रहा था। जीने के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने ताला खोलकर घर में प्रवेश किया। चोरों ने उनके छोटे बेटे के कमरे से 1 लाख नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह जब परिवार जागा, तो घर का सामान बिखरा हुआ और जीने का दरवाजा खुला देखकर उन्हें चोरी का पता चला। जयपाल सिंह ने तत्काल बिल्सी थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी।
शिकायत मिलने के बाद रविवार को बिल्सी पुलिस घटनास्थल पर पहंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

