पहले ही प्रयास में NEET परीक्षा में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों अग्रिमा माहेश्वरी, आस्था वार्ष्णेय , वैष्णवी यादव ने अपने प्रथम प्रयास में ही NEET (National Eligibility-cum-Entrance Test) परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।
NEET देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करना लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। ऐसे में विद्यालय के चार विद्यार्थियों द्वारा पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के बल पर यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनकी तैयारी के दौरान हर स्तर पर मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान की, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।
इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही दिशा में किया गया प्रयास हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी जी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।
विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में कुशल चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे तथा बाबा इंटरनेशनल स्कूल का नाम पूरे देश में गौरवान्वित करेंगे। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

