संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश शुरू, कक्षा 6 से 11 तक के लिए सुनहरा मौका।
उझानी, बदायूं। 20 जून 2026
क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उझानी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 (सभी संकाय) में प्रवेश लिए जाएंगे।
“शिक्षा ही सफलता की कुंजी है” के ध्येय के साथ चल रहा यह विद्यालय अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है। स्कूल में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन, स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय के साथ-साथ खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की पूरी व्यवस्था है। चरित्र निर्माण और नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा बनाया गया है ताकि बच्चे सिर्फ अच्छे अंक ही न लाएं, बल्कि अच्छे इंसान भी बनें।
विद्यालय का पिछले कई वर्षों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। यही वजह है कि हर साल अभिभावकों का रुझान इस स्कूल की तरफ बढ़ रहा है।
प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक अभिभावक जल्द से जल्द संपर्क करें। प्रवेश के लिए छात्र का पिछली कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
संपर्क करें: 9457281575 पर कॉल करके एडमिशन फॉर्म, फीस और अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य सुरक्षित करने के लिए आज ही प्रवेश दिलाएं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

