12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह को मिला ‘समीक्षक गौरव पुरस्कार’ सम्मान।


उझानी-बदांयू 14 जुलाई।

एपीएम पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को सोशल रिसर्च फाउंडेशन कानपुर द्वारा रविवार को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘समीक्षक गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

डॉ. सिंह ने “डिजिटल युग में साहित्य” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्हें यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और विद्वतापूर्ण समीक्षा में योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. सिंह इससे पहले भी महिला शिक्षा, सामाजिक विकास और राजनीतिक चेतना पर शोध के लिए कई संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस