12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल के माधव प्रताप ने स्टेट ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण, लहराया उझानी का परचम

एपीएस इंटरनेशनल के माधव प्रताप ने स्टेट ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण, लहराया उझानी का परचम।

बदायूं सिटी मॉल में आयोजित ओपन स्टेट चैंपियनशिप में दिखाया दम, कोच हरपाल सिंह यादव के मार्गदर्शन में मिली सफलता

उझानी-बदांयू 14 जुलाई।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी के लिए गौरव का पल। विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र माधव प्रताप सिंह ने ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बदायूं सिटी मॉल में हुआ था।

माधव ने अपनी तकनीक, फुर्ती और अनुशासन से सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ उन्होंने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे जनपद को भी गौरवान्वित किया।

इस सफलता का श्रेय माधव ने अपने कोच हरपाल सिंह यादव को दिया। कोच हरपाल सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन और कड़ी ट्रेनिंग ने माधव को इस मुकाम तक पहुंचाया।

विद्यालय में जब माधव स्वर्ण पदक लेकर पहुंचे तो पूरे परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने माधव को बधाई देते हुए कहा,
“माधव की मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें गर्व है कि हमारे छात्र ने राज्य स्तर पर विद्यालय और जनपद का नाम ऊंचा किया।

इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने भी माधव को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,
“माधव में अपार संभावनाएं हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ-साथ देश का नाम रोशन करेगा।

विद्यालय परिवार ने माधव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह जीत अन्य छात्रों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस