12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरवंश यादव ने अहमदाबाद में गृहमंत्री अमित शाह को भेंट की गदा, लिया जगन्नाथ मंदिर के महंत का आशीर्वाद

उझानी-बदांयू 16 जुलाई।

आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर आज अहमदाबाद में भगवान श्री जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं के बीच उत्तर प्रदेश के उझानी, मोहल्ला यादवपुरी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला केसरी पहलवान हरवंश यादव ने भी इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर विशेष सौभाग्य प्राप्त किया।

श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के दौरान हरवंश यादव ने भारत सरकार के गृहमंत्री एवं गुजरात के वरिष्ठ नेता माननीय श्री अमित शाह जी से भेंट कर उन्हें प्रतीक स्वरूप गदा भेंट की। गदा भेंट करने के बाद उन्होंने मंदिर के श्री महंत दिलीप दास जी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

हरवंश यादव ने बताया कि “भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से और महंत जी के स्नेह से जीवन धन्य हो गया। माननीय अमित शाह जी से भेंट कर गदा भेंट करना मेरे लिए गर्व की बात है।

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार अहमदाबाद की रथयात्रा देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा है। इस बार भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ के साथ निकली शोभायात्रा में भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच गृहमंत्री श्री शाह ने भी दर्शन कर प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं।

उझानी से हरवंश यादव के इस सम्मान के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस