।
उझानी से बिल्सी तक फैली फसल, डीएम के आदेश की हो रही अनदेखी।
बिल्सी बदांयू 15 जुलाई।
जिला अधिकारी अवनीश राय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद उझानी-बिल्सी मार्ग पर किसानों द्वारा सड़क किनारे मक्का सुखाई जा रही है। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ गया है।
उझानी से बिल्सी तक कई गांवों के पास सड़क किनारे मक्का फैली हुई देखी जा रही है। किसान फसल को सुखाने के लिए मुख्य सड़क का ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार इस मार्ग पर दिनभर भारी आवागमन रहता है। सड़क पर फैली मक्का के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन द्वारा पूर्व में मुख्य सड़कों पर फसल सुखाने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मामले में सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए और सड़कों पर मक्का सुखाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात सुरक्षित रहे और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने पहले ही निर्देश जारी किए थे कि मुख्य सड़कों, राजमार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर फसल सुखाना प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए थे।
अमन वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

