पहाड़ों की बारिश से उफनाई गंगा, कछला पर जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेमी नीचे।
सिंचाई विभाग अलर्ट, 5 कच्चे बांधों की हो रही मरम्मत।
बदांयू 14 जुलाई।
पिछले सप्ताह पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हुई लगातार बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। पहाड़ी नदियों का पानी गंगा में आने से नदी उफान पर है। इसके चलते सिंचाई विभाग और बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है।
सिंचाई विभाग के अनुसार हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से 1,47,365 क्यूसेक, बिजनौर बैराज से 1,55,365 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 1,28,716 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
जिले के समीप स्थित नरौरा बैराज के कारण कछला पुल पर सोमवार को गंगा 162.56 मीटर के निशान पर बह रही थी। यह खतरे के निशान से 0.750 मीटर नीचे है। अधिकारियों ने बताया कि अभी जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है।
सिंचाई विभाग के अधि…
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

