12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -बसोमा अंडरपास के नीचे घायल मिला युवक, मेडिकल कॉलेज रेफर

उझानी -बसोमा अंडरपास के नीचे घायल मिला युवक, मेडिकल कॉलेज रेफर।

उझानी, बदायूं 15 जुलाई।

आज बुधवार को सुबह करीब 08:30 बजे बसोमा अंडरपास के नीचे कोल्डस्टोरेज के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस टीम ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार किसी राहगीर ने एंबुलेंस सेवा को फोन कर अंडरपास में युवक के पड़े होने की सूचना दी थी। एंबुलेंस कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी उझानी में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम उमेश पुत्र छोटेलाल बताया। निवासी करणपुर पडोलिया, थाना दमनपुर, जिला चंदौली का रहने वाला बताया है।

इस संबंध में उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि युवक किस कारण से घायल हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में जुटी है और परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि हो ना हो घायल युवक ट्रेन से गिरकर घायल हुआ होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस