।
ननाखेड़ा पुख्ता निवासी ने भाई पर लगाए 15 लाख की धोखाधड़ी के आरोप, पिस्टल से हमले का भी आरोप।
उझानी-बदांयू 16 जुलाई ।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ननाखेड़ा पुख्ता निवासी जुम्मन खां पुत्र जान मोहम्मद खां ने अपने सगे भाई और भाभी पर मकान के सौदे में धोखाधड़ी और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार जुम्मन खां ने करीब 2 वर्ष पूर्व ननाखेड़ा पुख्ता में 250 वर्गमीटर का पक्का मकान अपने भाई आलम पुत्र जान मोहम्मद से 16 लाख रुपये में तय किया था। इसमें 10 लाख 50 हजार रुपये नकद और 4.53 लाख रुपये फोन-पे के जरिए भाई, भाभी तबस्सुम और आलम के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 15,03,247 रुपये दिए जा चुके थे। अभी 96,753 रुपये बकाया थे।
जुम्मन का आरोप है कि उनके दूसरे भाई नईम का आलम की पत्नी तबस्सुम से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के चलते तीनों ने साजिश रचकर आलम की हत्या कर उसका इल्जाम जुम्मन पर लगाने और मकान हड़पने की योजना बनाई।
18 अप्रैल 2026 को जब जुम्मन ने बैनामा करने को कहा तो तीनों गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारने लगे। आरोप है कि नईम ने 3 बार पिस्टल से जानलेवा हमला भी किया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और जान बचाई।
जुम्मन ने बताया कि थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने 23 अप्रैल को एसएसपी को पत्र भेजा। अब कोर्ट ने थाना उझानी को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

