सेवा के संकल्प के साथ रोटरी का नया सवेरा, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।
उझानी-बदांयू 19 जुलाई ।
सेवा और समर्पण की मिसाल रोटरी क्लब उझानी ने नए सत्र की शुरुआत गर्व और उत्साह के साथ की। सत्र की प्रथम बैठक मोती महल उझानी में भव्य रूप से संपन्न हुई। बैठक का आयोजन क्लब के सक्रिय सदस्य प्रशांत गोयल एवं प्रतीक गोयल के सौजन्य से किया गया।
बैठक में क्लब के सभी वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। क्लब के मार्गदर्शक, पूर्व अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सुमित माहेश्वरी और सौरभ वार्ष्णेय ने गौरव गर्ग के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद हेतु रखा। प्रस्ताव पर सदस्यों ने करतल ध्वनि से सहमति जताई।
इसी क्रम में सिद्धार्थ जैन को सचिव, प्रतीक गोयल कोषाध्यक्ष और अनुराग धींगडा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष गौरव गर्ग ने की, जबकि संचालन सचिव सिद्धार्थ जैन ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। वातावरण देशभक्ति और सेवा भाव से ओतप्रोत रहा।
अध्यक्ष गौरव गर्ग ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब के स्वर्णिम इतिहास का स्मरण किया। उन्होंने कहा, “रोटरी का मूल मंत्र ही सेवा है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए हम अपने सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावशाली और जनोन्मुखी बनाएंगे। मेरा सभी सदस्यों से आह्वान है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
नव निर्वाचित अध्यक्ष गोरव गर्ग ने नए सत्र का खाका भी साझा किया। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष क्लब की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, वृहद पौधारोपण अभियान और वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा होगी। उनका कहना था कि क्लब जमीनी स्तर पर ऐसे कार्य करेगा जिससे समाज में ठोस और सकारात्मक बदलाव दिखाई दे।
इस अवसर पर अजित गोयल, अमित छाबड़ा, अमित गोयल, अमित मित्तल, अमित बंसल, अंकुर गोयल, अश्वनी गोयल, धीरज मित्तल, दिलीप भल्ला, हरि अग्रवाल, करण थरेजा, मनीष अदलखा, मनीष गोयल, राजीव गोयल, राहुल ओबराय, उदय सिंघल, विक्रांत मेंदीरत्ता और विवेक वार्ष्णेय सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ। नए पदाधिकारियों के चयन और अध्यक्ष के संकल्पों से सदस्यों में नए सत्र को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

