11:09 pm Friday , 17 July 2026
BREAKING NEWS

सुरक्षित प्रसव के लिए जरुरी है महिलाओं का नियमित चेकअप

सुरक्षित प्रसव के लिए जरुरी है महिलाओं का नियमित चेकअप
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत बृहस्पतिवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 52 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रगति शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि मानसिक तनाव, घर की कलह मां के शरीर और मन पर दुष्प्रभाव डालते है। साथ ही बच्चे का विकास भी रुक जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहे। प्रसव को सुरक्षित बनाने के लिए नियमित चेकअप जरुर कराए। उन्होनें महिलाओं को फलों का भी वितरण किया। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डा.अनिल कुमार गुप्ता, शशिवाला, सुमन शर्मा, प्रतिक्षा भारद्वाज आदि मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस