12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में भीषण हादसा: ट्रक बचाने के चक्कर में पलटा कांच से भरा कैंटर, 2 घायल।


लाखों का नुकसान, मौके पर मचा हड़कंप।

बिल्सी बदांयू 14 जुलाई।

बिल्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक सहित 2 लोग घायल हो गए। कैंटर में भरी कांच की बोतलें टूटकर चकनाचूर हो गईं और सड़क पर कांच ही कांच बिखर गया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बिल्सी-बिसौली मार्ग पर बेरमई बुजुर्ग गांव के पास हुआ। फीरोजाबाद निवासी नेम सिंह कैंटर में कांच भरकर मुरादाबाद जा रहे थे। बेरमई बुजुर्ग निवासी सर्वेश शर्मा ने बताया कि सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने स्टेयरिंग मोड़ा और कैंटर असंतुलित होकर खंदे में पलट गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में लदी सारी कांच की बोतलें टूट गईं और लाखों रुपये का सामान सड़क पर बिखर गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान चालक नेम सिंह और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। दोनों को आनन-फानन में बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद बिल्सी-बिसौली मार्ग पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस