12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी -पागल कुत्ते का आतंक, नाई पिंडारी गांव में आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत‌

बिल्सी बदांयू 14 जुलाई।

बिल्सी तहसील क्षेत्र के नाई पिंडारी गांव में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

घायल हुए लोगों में मुकेश बाबू, जयंत कुमार पुत्र हरि सिंह, चरणदीप पुत्र वीरेंद्र कुमार, हर्ष बाबू पुत्र नरेश कुमार और गीता पत्नी हरि सिंह शामिल हैं।

मुकेश बाबू ने बताया कि वह अपने खेत पर मक्का सुखा रहे थे, तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर उनके पैर में काट लिया। इसके बाद कुत्ते ने गांव में घुसकर अन्य लोगों को भी निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलते ही सभी घायल बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया।

ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे अधिकारियों से शिकायत कर पागल कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है। प्रशासन से गांव में आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस