बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया स्थित ऋषि आश्रम में आश्रम के संस्थापक पूज्य ऋषि जी महाराज की 45वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण में भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के महंत वेदव्यास शर्मा के सानिध्य में हुआ। पंडित संपूर्णानंद महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ऋषि जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए आदर्शों और आध्यात्मिक विचारों को स्मरण किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर रामप्रसाद शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, पिंकी शर्मा, पवन शर्मा, कुंदपाल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

