12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, जिला अस्पताल रेफर

बिल्सी बदांयू 15 जुलाई।

जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बैन निवासी शक्ति देवी के साथ उनके जेठ ने मारपीट कर दी। आरोप है कि कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद जेठ खेत में मक्का की फसल जोतने पहुंच गए। विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को पहले बिल्सी अस्पताल फिर जिला अस्पताल रेफर किया। जांच जारी है।

उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस