।
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती।
बिल्सी बदांयू 14 जुलाई।
बिल्सी थाना क्षेत्र के बैन गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में रिटायर सैनिक पर उनके ही छोटे भाई और भतीजों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में रिटायर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल रिटायर सैनिक हरिश चंद्र सिंह, निवासी बैन गांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपने खेत की जुताई करने गए थे। तभी उनके छोटे भाई और भतीजे गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे और उन पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से वार कर दिए।
हरिश चंद्र के मुताबिक यह विवाद 11 जुलाई को हुए जमीन के बंटवारे के बाद खेत पर काम करने को लेकर हुआ था। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिल्सी कोतवाली के उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

