4:04 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अंबियापुर ब्लॉक में हवन-यज्ञ के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण

बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक मुख्यालय में पिछले पांच वर्षों में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य संजीव रूप ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ कराकर कराया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती और भाजपा प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने फीता काटकर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। भाजपा प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि पांच वर्ष पहले ब्लॉक मुख्यालय की स्थिति काफी जर्जर थी। भवन की दीवारें क्षतिग्रस्त थीं, परिसर में साफ-सफाई का अभाव था तथा दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं थी। अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती के कार्यकाल में मुख्यालय का कायाकल्प हुआ है। ब्लॉक परिसर में नया मुख्य प्रवेश द्वार बनाया गया, अमर शहीद स्थल का जीर्णोद्धार कराया गया तथा आम नागरिकों के लिए विजिटर रूम और ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए अलग बैठक कक्ष तैयार किए गए हैं। इस मौके पर प्रमोद गोस्वामी, अशोक भारती, ललतेश कुमार सिंह, महेश शर्मा, मनोज माहेश्वरी, प्यारेलाल, सुरेश चंद्र, जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार, रामौतार पाल, सोवरन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस