बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खितौरा में देवी मंदिर पर जात करने वाले श्रद्धालुओं की इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। आषाढ़ माह में जात चढ़ाने वालों का तांता लगा रहता है। यहां आसपास के लोगों अलावा दूरदराज के लोग भी यहां पहुंचकर देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नत भी मांगते हैं। इस प्राचीन तीन देवी मंदिर में कादराबाद की मां काली, कर्णवास की मां कल्याणी औऱ बेलौन की मां भवानी की मूर्तियां स्थापित हैं। मेले के दौरान मेला परिसर में भंडारा चलता है, जिसमे श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। मेले में मां भगवती का जगराता भी होता हैं। प्रतिवर्ष आषाढ़ मास में 15 दिन तक यहां मेला लगता हैं और हजारों लोग प्रतिदिन यहां जात और पूजा-अर्चना करने आते हैं। मइया का श्रंगार कर नारियल भेंट किया जाता है। मान्यता है कि जो भक्त कर्णवास, बैलोन एवं कादराबाद के मंदिरों में देवी के दर्शन करते हैं उन्हें यहां पर आकर तीनो माता सहेलियों से आशीष लेना पड़ता हैं। इसके बाद भक्तों की पूजा स्वीकार होती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

