6:23 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में शराब पीने के विरोध करने पर सिपाही को पीटा

बिल्सी। बदायूं में यूपी-112 पर तैनात एक सिपाही के साथ शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने मारपीट की। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे बिल्सी थाना क्षेत्र में हुई। सिपाही के सिर, चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना बिल्सी के तहसील रोड स्थित मोहल्ला संख्या एक की है। यपी 112 में तैनात कांस्टेबल विपिन चौधरी यहां किराए के मकान में रहते हैं। बताया गया कि रविवार रात 8 बजे अपनी ड्यटी खत्म करने के बाद विपिन अपने आवास पर लौट आए थे। लगभग एक घंटे बाद उनके घर के दरवाजे के पास कुछ लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे, तभी
विपिन चौधरी ने दरवाजा खोलकर इन लोगों का विरोध किया और उन्हें गालीगलौज न करने की हिदायत दी इसी बात पर मामला बिगड गया। शराब पी रहे लोग हमलावर हो गए और उन्होंने अचानक सिपाही पर हमला कर दिया। इस दौरान हाथापाई हुई और डंडों से भी प्रहार किए गए।
हमले में सिपाही विपिन चौधरी के चेहरे, सिर और कनपटी के पास गंभीर चोटें आर्डं। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद विपिन की स्चना पर थाना पुलिस मौके पर पहंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने रात में ही सिपाही का मेडिकोलीगल कराया और फिर एफआईआर दर्ज की। सीओ बिल्सी आलोक सिदधू ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.