5:50 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: चोरों ने घर में घुसकर उड़ाए 1 लाख नकद और जेवर, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

बिल्सी बदांयू 21 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र के दीन नगर शेखपुर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 1 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

पीड़ित जयपाल सिंह पुत्र राम चरन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 18 जुलाई की रात घर और जीना का दरवाजा बंद कर सो गया था। 19 जुलाई सुबह 4:30 बजे उठकर देखा तो जीना का ताला खुला था। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखा 1 लाख रुपये नकद व जेवर गायब थे।

छत पर जाकर देखा तो पड़ोस के रामकिशोर की छत पर 2 चांदी की अंगूठी मिलीं। पीड़ित ने आशंका जताई कि चोर रामकिशोर की छत के रास्ते घर में घुसे थे।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस