।
बदांयू 18 जुलाई।
रुहेलखंड और तराई इलाके के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 11 साल से बंद पड़ी कासगंज-ऐशबाग रुहेलखंड एक्सप्रेस 15311-12 का संचालन फिर से शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को दोबारा चलाने की मंजूरी दे दी है।
रेलवे के अनुसार मीटरगेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने के कारण 11 साल पहले इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। कासगंज- बरेली और बरेली-पीलीभीत-मैलानी रेलखंड ब्रॉडगेज हो जाने के बाद भी यह ट्रेन शुरू नहीं हो पाई थी।
इस ट्रेन के शुरू होने से कासगंज, सोरों , उझानी बदायूं, पीलीभीत और मैलानी के यात्रियों को लखनऊ तक सीधी रेल सेवा मिल जाएगी। अभी तक इन जिलों के लोगों को लखनऊ जाने के लिए बरेली या अन्य जगहों से कनेक्शन लेना पड़ता था। रुहेलखंड एक्सप्रेस शुरू होने से यह दिक्कत दूर हो जाएगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन कब से शुरू होगी, इसकी तारीख और समय सारणी की घोषणा जल्द की जाएगी।
रुहेलखंड एक्सप्रेस के फिर से शुरू होने से रुहेलखंड क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और लखनऊ का सफर काफी आसान हो जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

