4:05 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: खेत पर गन्ना देखने गए युवक से मारपीट, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उझानी-बदांयू 18 जुलाई।

कोतवाली उझानी क्षेत्र में खेत पर गन्ने की फसल देखने गए एक युवक से लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक और उसे बचाने आए चाचा भी घायल हो गए। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अंकित तोमर पुत्र राघवेन्द्र सिंह निवासी पलिया पुख्ता कछला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 14 जुलाई की सुबह वह अपना खेत देखने गया था। इसी दौरान गांव के ही विनय पुत्र संजीव, दुष्यंत पुत्र संजीव और संजीव पुत्र चन्द्रभान भी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।

मना करने पर तीनों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे चाचा नरेन्द्र ने बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी जान से मारने और देख लेने की धमकी भी दे रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को सौंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस