।
उझानी-बदांयू 18 जुलाई।
कोतवाली उझानी पुलिस ने बुधवार को कछला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा व 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
एसआई रिंकू कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राधेलाल इंटर कॉलेज कछला के पास खंडहर बिल्डिंग से वर्जित यादव पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी खिरिया बाकरपुर थाना कादरचौक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का देशी तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

