11:06 am Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कविता प्रतियोगिता के नन्हे विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में आयोजित कविता सुनाओ प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिससे बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें मंच पर बोलने का आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रतियोगिता में एनसी कक्षा से कियाना माहेश्वरी, अन्विता वार्ष्णेय, उत्सव चौहान एवं मोहम्मद इजान जिलानी तथा केजी कक्षा से प्रियांशी वार्ष्णेय, आरुषि सक्सेना, अमृता सिंह, सोनल पाठक, योग्यता शर्मा और काशवी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतुल वार्ष्णेय, अनीता पाल, निधि गुप्ता, ममता यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस