स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन से निकाला, बिल्सी में चल रहा इलाज।
बिल्सी, बदायूं 26 जुलाई ।
रविवार दोपहर बिल्सी थाना क्षेत्र के नैरेनी चौराहे के पास एक बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंदी में पलट गया। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दातागंज निवासी चालक रामगोपाल मिट्टी से भरा डंपर लेकर इस्लामनगर से बदायूं की ओर जा रहे थे। नैरेनी चौराहे के पास पहुंचते ही अचानक डंपर का स्टीयरिंग काम करना बंद कर दिया। नियंत्रण खोने के कारण डंपर सड़क किनारे खंदी में जा पलटा।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक रामगोपाल को बाहर निकाला। इसके बाद घायल को तत्काल बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह डंपर का स्टीयरिंग फेल होना बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
