6:49 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में खेत पर सोने गया युवक लापता, पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। बदायूं के अम्बियापुर ब्लॉक के न्याय पंचायत रिसौली स्थित समपुरा पट्टी निवासी अमरपाल (40) पुत्र अमर सिंह जाटव रविवार रात करीब 10 बजे अपने खेत पर सोने गए थे। सोमवार सुबह 9 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने खेत पर जाकर देखा, लेकिन अमरपाल वहां नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने चौकी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने अमरपाल के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अमरपाल के पिता अमरसिंह की पिछले वर्ष तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। अब अमरपाल के लापता होने से परिवार चिंतित है।

विज्ञापन एक्सप्रेस