बिल्सी। बिल्सी में कुलदीप कुमार ने नए विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) के रूप में कार्यभार संभाला है। पूर्व एसडीओ के स्थानांतरण के बाद शासन ने उन्हें बिल्सी उपखंड की जिम्मेदारी सौंपी थी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की विद्यूत व्यवस्था को सुचारू बनाने के संकेत दिए।
कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नवागत एसडीओ कुलदीप कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विद्युत कार्यालय आने वाले प्रत्येक उपभोक्ता की बात सुनी जाएगी और उसकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
