12:28 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजे महाकाल, शिव शक्ति भवन मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भगवान महाकाल का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार अर्धनारीश्वर स्वरूप में किया गया। दिव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। कार्यक्रम की शुरुआत रुद्राभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसके बाद महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। महाकाल की श्रृंगार सेवा नगर पालिका परिषद के सभासद उमेश बाबू गुप्ता एवं उनके परिवार की ओर से कराई गई। इस अवसर पर मंदिर समिति ने उन्हें महाकाल का पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्रद्धालुओं ने महाकाल की आरती में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया।
उधर, नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भगवान महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक एवं पूजन किया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस