11:33 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

कछला – टैम्पो-बाइक की भिड़ंत में टैम्पो चालक की मौत, बाइक सवार गंभीर

उझानी के कछला में हुआ हादसा, घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

उझानी-बदांयू 29 जुलाई।

थाना उझानी क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार कछला स्थित राधेलाल इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार टैम्पो और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए।

हादसे में टैम्पो चला रहे महावीर पुत्र रामेश्वर, निवासी रसूला, थाना मुजरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे गोपाल पुत्र नरेश, निवासी वार्ड नंबर 10 कछला गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल गोपाल को एम्बुलेंस की मदद से उझानी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने महावीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

महावीर की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस