9:13 pm Friday , 24 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: जमीनी विवाद में मारपीट और धमकी, तारबंदी तोड़ी, FIR दर्ज

उझानी, बदायूं 24 जुलाई।

उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम ननाखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली की झिलमिल कॉलोनी निवासी प्रफुल्ल कुमार गुप्ता पुत्र अजय कुमार गुप्ता ने उझानी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी 72 वर्षीय मां प्रेमलता पत्नी अजय कुमार के नाम ग्राम नना खेड़ा में गाटा संख्या 102 पर 1.278 हेक्टेयर यानी करीब 15 बीघा 03 बिस्वा जमीन है।

30 जून को क्षेत्रीय नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पैमाइश कर तारबंदी और पिलर लगवाए थे। इस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में 17 अप्रैल को नायब तहसीलदार उझानी ने सिविल सूट में फैसला प्रेमलता के पक्ष में दिया था।

आरोप है कि 14 जुलाई को नारायणगंज कस्बा उझानी निवासी कैलाश पुत्र महेश चन्द्र, दुष्यंत पुत्र कैलाश चन्द्र, रविशंकर पुत्र रामोतार निवासी इमंगला व कुछ अज्ञात लोगों ने फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए कंक्रीट के पिलर और तारबंदी को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने तहरीर में अपनी व परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

उझानी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस