2027 के महासंग्राम की तैयारी शुरू, भाजपा बूथ अध्यक्षों के साथ बनाएगी विजय का रोडमैप
बूथ जीता तो चुनाव जीता, इसी मंत्र के साथ कल भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
2027 फतह का बिगुल, भाजपा कल करेगी बूथ अध्यक्षों का महाकुंभ
बदायूँ :- जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया भाजपा द्वारा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को जनपद की छहों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में संबंधित विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की सहभागिता रहेगी। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे।
इसी क्रम में जनपद में सम्मेलन प्रातः 10:00 बजे डायट ऑडिटोरियम, बदायूँ (शेखूपुर विधानसभा), प्रातः 10:30 बजे भगवान दास पैलेस, उझानी (बिल्सी विधानसभा), प्रातः 11:30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली (बिसौली विधानसभा), दोपहर 12:00 बजे सिंह ब्रदर्स मार्बल कॉर्नर, दातागंज (दातागंज विधानसभा), दोपहर 2:00 बजे डायट ऑडिटोरियम, बदायूँ (बदायूँ विधानसभा) तथा दोपहर 3:00 बजे प्रेम रिसॉर्ट, इस्लामनगर (सहसवान विधानसभा) में आयोजित होंगे।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का आधार बूथ है और बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए जा रहे इन सम्मेलनों में बूथ अध्यक्षों को संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, आगामी अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों तथा भाजपा द्वारा निर्धारित दायित्वों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन एवं बूथों को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। साथ ही कहा वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन भाजपा को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेगा। आगे बताया वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव बूथ की मजबूती से ही जीता जाएगा। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है और प्रत्येक बूथ की सक्रियता ही भाजपा की विजय का आधार बनेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com