5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं:फोटो-वीडियो बनाकर धमकाने और घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 4 नामजद।

बदायूं:फोटो-वीडियो बनाकर धमकाने और घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 4 नामजद।

बदांयू 19 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र के शहवाजपुर निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 17 मार्च की सुबह उनकी बेटी घर के दरवाजे पर बैठी थी। आरोप है कि पड़ोसी वीरू पुत्र राजन ने बेटी के सामने फोन पर अश्लील बातें कीं और फोटो-वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज कर वायरल करने की धमकी दी।

शिकायत करने पर उसी दिन दोपहर में वीरू, विनोद, अनिल पुत्रगण राजन, राजन पुत्र नावालूम और 4 अज्ञात लोग घर में घुसे। आरोप है कि उन्होंने प्रार्थी की पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है।

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में BNS की धारा 155(2), 103, 74 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन एक्सप्रेस